{"_id":"64d67a7e6072c14a92091674","slug":"amrit-rath-yatra-was-welcomed-by-teachers-and-students-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1832-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अमृत रथ यात्रा का शिक्षकों व छात्रों ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अमृत रथ यात्रा का शिक्षकों व छात्रों ने किया भव्य स्वागत
Fri, 11 Aug 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही अमृत रथ यात्रा का एमएलके महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। एनएसएस व एनसीसी के कैडेटों ने अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ अमृत रथ यात्रा का स्वागत किया। अमृतकाल के पंच प्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों में कर्तव्य की भावना उत्पन्न करना ही पंच प्रण है।
प्रभारी डीआईओएस डॉ. चंदन पांडेय व प्रो. एसपी मिश्र ने अमृत रथ यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव रंजन व मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ल ने स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए क्रांतिकारियों के शौर्य व बलिदान को याद किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश शुक्ल, डॉ जितेन्द्र भट्ट, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. श्रद्धा सिंह, अंकिता वर्मा व शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।