फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ambulance is facing difficulties in reaching hospital due to containment zone

सीएचसी तुलसीपुर में एंबुलेंस के पहुंचने में होती है दिक्कत

Tue, 11 Aug 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
ambulance is facing difficulties in reaching hospital due to containment zone
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर के लगभग सभी मार्गों के कंटेनमेंट जोन के चलते बंद हो जाने से सीएचसी तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सीएचसी तुलसीपुर में एंबुलेंस के पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के दौरान एंबुलेंस में मौजूद मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नगरवासियों ने अस्पताल के मार्ग पर भारी व बड़े वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरवासी राधेश्याम, अमीरचंद्र, रजनीश, राकेश कुमार, श्याम बिहारी, रूपचंद्र, राकेश कसौंधन आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि तुलसीपुर नगर के सभी प्रमुख मार्ग कंटेनमेंट जोन के कारण बंद कर दिए गए हैं। एक मात्र रास्ता जो सीएचसी से होकर जाता है वही चालू है। इस मार्ग पर दिन भर बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल आने वाली एंबुलेंस भी अक्सर जाम में फंस जाती हैं और एंबुलेंस में मौजूद मरीज को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इन लोगों ने तुलसीपुर नगर के मुख्य मार्गों से बैरीकेटिंग हटवाकर आवागमन बहाल कराए जाने की मांग की है। ताकि अस्पताल जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नगरवासियों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ वार्ता करके समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed