फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Along with heat, power cuts also increased the problems.

Balrampur News: गर्मी के साथ बिजली कटौती ने भी बढ़ाई मुश्किलें

Tue, 28 May 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Along with heat, power cuts also increased the problems.
बलरामपुर। भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप व गर्म हवाओं के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जलने लगे हैं, ऐसे में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की रात ट्रांसफार्मर जलने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। लोग सड़क पर रात काटने को विवश दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तेज धूप के चलते तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते जहां लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जलने व विद्युत तार गर्म होकर टूटने की समस्या भी बढ़ गई है। रविवार की रात करीब 11 बजे महरानी धर्मशाला के सामने लगा ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे चिकनी, नौशहरा व अलीजानपुरवा आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भोर पहर करीब चार बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत कटौती व भीषण गर्मी के चलते लोगों को करीब पांच घंटे जागकर रात बितानी पड़ी। इसी तरह रेहरा बाजार ब्लॉक के ऐलहवा व ढेहरा गांव में भी ट्रांसफार्मर जलने के कारण सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण गर्मी के इस मौसम में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आठ दिनों से गुल है बिजली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गैसड़ी। स्थानीय ब्लॉक के चतुरनगर गांव में लगा 65 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण आठ दिनों से बिजली गुल है। ग्रामवासी मुनव्वर अली, शुभानुद्दीन, गुलजार, हकीकुल्ला, बड़कऊ, मोइनुद्दीन व जहूर आदि ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते पिछले आठ दिनों से बिजली नहीं आ रही है। गांव में 400 परिवारों की विद्युत आपूर्ति मात्र 65केवी ट्रांसफार्मर से की जा रही है। लोड अधिक होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन अभी तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न उसकी मरम्मत ही की गई। इन लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई ललित राम ने बताया कि ट्रांसफार्मर व तार बदलने का काम किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं, पिपरहवा चौराहा के क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 15 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। यहां का पोल गिर गया है, जिसे ठीक नहीं कराया गया। इससे 25 परिवारों को बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed