फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Allot shop to self help groups

स्वयं सहायता समूहों को आवंटित करें दुकान

Thu, 15 Sep 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Allot shop to self help groups
बलरामपुर। नगरीय विकास अभिकरण की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने नगरीय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को दुकान आवंटित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने स्वत: रोजगार योजना, समूह ऋण योजना, सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास, पीएम आवास योजना शहरी, पीएम स्वनिधि योजना तथा मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वत: रोजगार योजना एवं समूह ऋण योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग के लिए प्रोत्साहित करते हुए ऋण प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में बनी दुकानों का आवंटन स्वयं सहायता समूहों को किया जाए। पीएम स्वनिधि योजना में रेहडी दुकानदारों को द्वितीय ऋण प्रदान करने में तेजी लायी जाए। लोगों को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में एडीएम राम अभिलाष सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed