फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Allegations of charging 3,000 rupees for childbirth; video goes viral

Balrampur News: प्रसव के नाम पर तीन हजार रुपये लेने का आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 16 Oct 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Allegations of charging 3,000 rupees for childbirth; video goes viral
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर तीन हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 500-500 रुपये के छह नोट गिनकर एक महिला को देते हुए दिखाया गया है। आरोप है कि यह रकम प्रसव के नाम पर दी गई है। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान स्टाफ नर्स नीलम तिवारी के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 25 सितंबर का बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। महिला अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राजकुमार ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली है। उनके अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में रुपये लेने की शिकायत की है।
विज्ञापन


डॉ. राजकुमार ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से जांच और कार्रवाई के संबंध में पत्र मिलने के बाद संबंधित महिला कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कर्मचारी का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई रकम किन परिस्थितियों में दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed