फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ajay, Rupesh, Vashisht and Madhukar won in badminton

बैडमिंटन में अजय, रूपेश, वशिष्ठ व मधुकर ने मारी बाजी

Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ajay, Rupesh, Vashisht and Madhukar won in badminton
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के इटवा गांव में स्व. राम अवध सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पहले दिन आठ टीमों के बीच मैच खेला गया। अजय, रूपेश, वशिष्ठ व मधुकर ने अपने-अपने मैच जीतकर बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हिन्दूू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच अजय गुप्ता व रिन्कू के बीच खेला गया, जिसमें अजय गुप्ता विजयी रहे। दूसरे मैच में रूपेश ने आयुष को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। तीसरा मैच मनीष व वशिष्ठ के बीच खेला गया, जिसमें वशिष्ठ ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चौथा मुकाबला मधुकर व वैभव के बीच खेला गया, मैच में मधुकर विजयी रहे। प्रतियोगिता के संयोजक शैलेंद्र सिंह रिन्कू ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। अवसर पर अमोल, धर्मेन्द्र, राहुल सिंह, सीबी सिंह, रवि, दिनेश सिंह, समीर सिंह एवं सानू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed