फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   AIDS is incurable disease, prevention only through awareness

Balrampur News: एड्स लाइलाज बीमारी, जागरूकता से ही बचाव

Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
AIDS is incurable disease, prevention only through awareness
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से शनिवार की शाम को एड्स विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कैडेटों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करते हुए बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने व्याख्यान शुरू किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय के एड्स काउंसलर विकास पांडेय ने कहाकि एचआईवी एक उपसमूह है। यह संक्रमण बढ़ने के साथ एड्स बन जाता है।
विज्ञापन

यह वायरस मनुष्य के इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर देता है। उन्होंने एड्स के लक्षण व बचाव के तरीके भी बताए। लैब टेक्नीशियन अखिलेश तिवारी ने भी कैडेटों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने कहाकि एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो आगे चलकर एड्स का कारण बनता है। इस अवसर पर बटालियन सूबेदार आनरी लेफ्टिनेंट गुरनैल सिंह सहित तमाम कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed