फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Agrasen Challengers and Agrasen Warriors win in cricket

Balrampur News: क्रिकेट में अग्रसेन चैलेंजर्स व अग्रसेन वारियर्स की जीत

Tue, 10 Oct 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 10 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Agrasen Challengers and Agrasen Warriors win in cricket
अग्रसेन जी महराज का माल्यार्पण करते लोग।-संवाद
बलरामपुर। श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर प्रांगण में अग्रवाल सभा की ओर से आठ दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच प्रथम टीम अग्रसेन चैलेंजर्स एवं द्वितीय टीम अग्रसेन टाइगर्स के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्रसेन चैलेंजर्स ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 48 रन बनाए। अग्रसेन टाइगर्स की टीम स्कोर का पीछा करते हुए मात्र 28 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार अग्रसेन चैलेंजर्स ने 20 रन से जीत हासिल की। पंकज अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच अग्रसेन वारियर्स एवं अग्रसेन बाहुबली की टीमों के बीच खेला गया। इसमें अग्रसेन वारियर्स की टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

एपीएल बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुल 11 मैच हुए। इसमें मोहन लाल अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, हंस अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, अनूप सिंघल एवं अमन अग्रवाल अपने अपने मैच जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इसके साथ ही साथ महाराजा अग्रसेन रसोई का आयोजन भी मुख्य द्वार पर किया गया। कार्यक्रमों में आलोक अग्रवाल, विनोद बंसल, सुशील हमीरवासिया, अजय अग्रवाल, सौम्य अग्रवाल, अभिषेक सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed