फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After losing his brother, wife and younger son, Omi now has hope in life.

Balrampur News: भाई, पत्नी व छोटे बेटे को खोने के बाद अब ओमी के जीवन से आस

Sun, 26 Oct 2025 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
After losing his brother, wife and younger son, Omi now has hope in life.
बलरामपुर। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शहर के पूरब टोला मोहल्ले के अविनाश श्रीवास्तव के परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक ही घटना में पत्नी, भाई और छोटे बेटे को खो चुके अविनाश को अब अपने बड़े बेटे ओमी श्रीवास्तव (12) की जिंदगी की आस है। लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उसका ऑपरेशन होना है।
विज्ञापन

हादसे में अविनाश के छोटे भाई नीरज श्रीवास्तव और उनकी भाभी आंचल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसी कार में सवार आंचल का बड़ा बेटा ओमी और छोटे बेटा वीनू उर्फ डुग्गू (3) भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शनिवार को डुग्गू की मौत हो गई। वहीं, ओमी के जबड़े में गहरी चोट आई है, जिसके इलाज के लिए उसे पहले लोहिया चिकित्सा संस्थान, लखनऊ में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर रविवार को उसे पीजीआई लखनऊ में शिफ्ट किया गया है, जहां उसका ऑपरेशन होना है। शनिवार को छोटे बेटे डुग्गू का अंतिम संस्कार करने के बाद वे रात में ही लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed