फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocates will agitate for Chamber

Balrampur News: चैंबर के लिए आंदोलन करेंगे अधिवक्ता

Tue, 28 Feb 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates will agitate for Chamber
बलरामपुर। जिला बार संघ की अगुवाई में अधिवक्ता अपने चैंबर के लिए अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। मंगलवार को नवीन दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं ने बैठक कर माह में दो बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बार संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला जज, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजने का निर्णय भी लिया है।
विज्ञापन

जिला बार संघ के महामंत्री अजय बहादुर सिंह व द कलेक्ट्रेट बार संघ के महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि नवीन दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर का निर्माण काफी दिनों से लंबित है। कई बार उच्च न्यायालय व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिला बार संघ के अध्यक्ष रामानंद मिश्र ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से चैंबर निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए बैठक कर रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, महामंत्री विवेक कुमार सिंह व द कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने बताया कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए अस्थायी रूप से 17 हजार फिट जमीन नवीन दीवानी परिसर में चिह्नित कर दी गई थी, मगर कोई लिखित आदेश न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अधिवक्ताओं को वाहन भी बाहर ही खड़ा करना पड़ रहा है। बैठक में राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार शुक्ल, मोहित श्रीवास्तव, शशि प्रकाश मिश्र, केजी श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, अनिल सिंह मामा, अशोक मिश्र, शशांक त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed