फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocate Protection Act will be implemented soon

Balrampur News: शीघ्र लागू होगा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट

Fri, 19 Jan 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Advocate Protection Act will be implemented soon
उतरौला (बलरामपुर)। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र ही लागू होगा। इससे जुड़ी सभी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसके लागू होने से अधिवक्ताओं को अपने पेशे में आने वाली तमाम दुश्वारियों से भी छुटकारा मिलेगा। यह बात बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने बृहस्पतिवार को संघ भवन में आयोजित संघ पदाधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मृतक वकीलों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए अब तक 21 करोड़ रुपए की धनराशि दे चुकी है। बताया कि अधिवक्ता हित के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। बताया कि पेशे से जुड़ने वाले नए अधिवक्ताओं को किताब आदि खरीदने के लिए सरकार ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की थी, उसे भी जल्द लागू कराया जाएगा। इससे पूर्व बार संघ के पदाधिकारियों ने दीवानी परिसर में सह अध्यक्ष का स्वागत उन्हें माला पहनाकर किया। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद यादव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव व अजय विमल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed