{"_id":"6665e7b8b5813795c40dae4d","slug":"admission-forms-for-graduate-classes-will-be-available-from-today-balrampur-news-c-99-1-slko1019-110527-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्नातक कक्षाओं के लिए आज से मिलेगा प्रवेश फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्नातक कक्षाओं के लिए आज से मिलेगा प्रवेश फॉर्म
Sun, 09 Jun 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी काॅलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 10 जून से फॉर्म का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म पटल संख्या छह पर मिलेगा। विद्यार्थी 1100 रुपये जमा करके सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक फॉर्म ले सकते हैं।
प्रवेश फॉर्म मुख्य नियंता कक्ष में जमा किया जाएगा। शुल्क पटल संख्या 12 एवं 15 पर जमा होंगे। प्रवेश फार्म के साथ विद्यार्थियों को हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाणपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।