फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration strict on cleaning of drains, officials will conduct on-site inspection

Balrampur News: नालों की सफाई पर प्रशासन सख्त, अधिकारी करेंगे स्थलीय जांच

Wed, 08 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Administration strict on cleaning of drains, officials will conduct on-site inspection
उतरौला। मानसून से पहले नगर में जलभराव रोकने के लिए प्रशासन ने नाला सफाई कार्य की निगरानी कड़ी कर दी है। नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे नाला सफाई कार्य का अब तहसील स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज ने नगर के 15 बड़े, मझोले और छोटे नालों की जांच के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों को आठ से 16 जुलाई के बीच निर्धारित स्थलों का निरीक्षण कर सफाई कार्य का सत्यापन करना होगा। निरीक्षण के दौरान स्थल की फोटो लेकर विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


प्रशासन का उद्देश्य टेंडर के माध्यम से कराए जा रहे नाला सफाई कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि निरीक्षण में सफाई कार्य अधूरा, मानकविहीन या केवल कागजों तक सीमित मिला तो संबंधित ठेकेदार के साथ निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

नगर में चल रहे नाला सफाई अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए बुधवार को रेहरा के नायब तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह ने उतरौला नगर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नालों की तलीझार सफाई का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने अपनी विस्तृत रिपोर्ट उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed