फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration seeks cooperation from committees for Durga Puja and Dussehra

Balrampur News: दुर्गापूजा और दशहरा के लिए प्रशासन ने समितियों से मांगा सहयोग

Sun, 04 Oct 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Administration seeks cooperation from committees for Durga Puja and Dussehra
फोटो-31-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को एमएलके महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बैठक हुई। नगर पालिका की ओर से आयोजित बैठक में विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में नगर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन हुआ। जुलूस व शोभायात्राओं के मार्ग, पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी सुझाव दिए गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम और उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज ने कहा कि नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला और दशहरा धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन के महत्वपूर्ण पर्व हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में आयोजन समितियां प्रशासन से समन्वय बनाकर पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें। शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि पूजा स्थलों और प्रमुख आयोजन स्थलों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों और समितियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने समितियों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि बलरामपुर की पहचान सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव ने सभी समितियों से सहयोग की अपील की। बैठक में सदर एसडीएम मनोज कुमार, सीओ नगर अभिषेक सिंह, अविनाश मिश्र, डॉ. कौशल्या गुप्ता, रास विहारी शुक्ल, हरिवंश सिंह, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, प्रीतपाल सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, लड्डू सिंह, विजय अग्रवाल, सुनील गुप्ता, डॉ. तुलसीश दुबे, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव और डीपी सिंह बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed