फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken if there is no improvement in educational activities

शैक्षिक गतिविधियों में सुधार न होने पर होगी कार्रवाई

Fri, 27 Aug 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is no improvement in educational activities
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों को कोरोना काल में घर बैठे शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन तरीके से पढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरु कर दी है जबकि कक्षा एक से पांच तक स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं चलाने के लिए एक सिंतबर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

यह बातें उप शिक्षा निदेशक/प्रभारी डायट प्राचार्य वर्चस्वनी जौहरी ने शुक्रवार को राजकीय पुस्तकालय माध्यमिक शिक्षा विभाग सभागार में मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक को संबोधित करत हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ, एसआरजी, एआरपी व डायट मेंटर की टीम को कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में कोताही न बरतने का निर्देश दिया।
शैक्षिक गतिविधियों में सुधार न होने पर उप शिक्षा निदेशक ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने बैठक में 29 बिंदुओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रेरणा साथी के रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन व मोहल्ला पाठशाला के संचालन, प्रश्नोत्तरी, रीड अलांग एप, चेक लिस्ट, स्काउटिंग व टाइम मोशन स्टडी आदि के बारे में गहन चर्चा की गई।

बीईओ सदर मनीराम वर्मा, तुलसीपुर अरुण वर्मा, पचपेड़वा रामू प्रसाद, श्रीदत्तगंज महेंद्र त्रिपाठी, उतरौला सतीश कुमार, गैड़ास बुजुर्ग रविशंकर उपाध्याय, रेहरा बाजार अश्वनी गुप्ता, गैसड़ी कुलदीप नारायण सिंह, एसआरजी महमुदूलहक, नवीन सिंह, प्रतिमा सिंह व आलोक शर्मा आदि बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed