{"_id":"5d261bb58ebc3e6ce97e9cad","slug":"action-on-deputy-rmo-balrampur-news-lko469964375","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से बिना सूचना नदारद डिप्टी आरएमओ का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से बिना सूचना नदारद डिप्टी आरएमओ का रुकेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। समीक्षा बैठक से बिना सूचना के नदारद डिप्टी आरएमओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। बीएसए व 9 ब्लॉकों के बीडीओ से जबाब तलब किया गया है। दो दिन में रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सीडीओ अमनदीप डुली ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्रवाई की है। सीडीओ ने सभी अफसरों को लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
चार प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसके सापेक्ष कोई प्रगति न होने पर सीडीओ ने बीएसए हरिहर प्रसाद से दो दिन में जबाब तलब किया है और शासन को फिर से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। वृद्घा, निराश्रित महिला व दिव्यांगजनों के पेंशन के आवेदन ब्लॉक स्तर पर सत्यापन में पेंडिंग होने के चलते सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिले के सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ से जबाब तलब किया है और दो दिन में आवेदन पत्रों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एक जुलाई से शुरु हो रहे स्कूल चलो अभियान के प्रगति की जानकारी ली और बीएसए को नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया। नौनिहालों को शत-प्रतिशत किताबें बांटने की भी जिम्मेदारी सौंपी है। समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला, सौभाग्य, उजाला, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री जनधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, कृषि, शिक्षा आदि की गहन समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी अफसरों को विकास कार्यों में गति देने के लिए दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन इमानदारी से करने का निर्देश दिया।
किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. घनश्याम सिंह को सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव प्रतिशत बढ़ाने, टीकाकरण, एएनएम व नर्स की संख्या बढ़ाने, अतिरिक्त ट्रेंड आशा का सहयोग लेने और सुरक्षित डिलेवरी कराकर समय पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।