{"_id":"5e135dc38ebc3e88137e9ed6","slug":"action-on-crop-damage-due-to-canal-water-case-will-be-filed-on-three-including-xen-balrampur-news-lko501631620","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के पानी से किसानों की फसल तबाह होने पर कार्रवाई, एक्सईएन समेत तीन पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के पानी से किसानों की फसल तबाह होने पर कार्रवाई, एक्सईएन समेत तीन पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
बलरामपुर। सरयू नहर खंड-4 के एक्सईएन समेत तीन पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अनिल कुमार यादव को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। नहर के पानी से किसानों की फसल तबाह होने पर कार्रवाई की गई है। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक से तीन दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है।
डीएम ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक के बाघाजोत निवासी राकेश कुमार मिश्र, खम्हरिया अलादाद निवासी दशरथ सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र दिया था कि सरयू नहर खंड-4 के नहर के पानी से धान की फसलें तबाह हो गई है। गेहूं की फसलें भी प्रभावित हुई है। अन्य फसलें भी बर्बाद हो गई है। किसानों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ से मामले की जांच कराई गई।
एसडीएम ने तीन जनवरी को अपनी जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय में प्रस्तुत की गई। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरयू नहर खंड-4 के एक्सईएन, सहायक अभियंता व अवर अभियंता के खिलाफ उतरौला कोतवाली में धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक से तीन दिन में एफआईआर दर्ज करने एवं अग्रिम कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
एसपी देवरंजन वर्मा से वार्ता कर मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की का अनुरोध किया गया है। खम्हरिया अलादाद में सरयू नहर खंड-4 से पानी छोड़ने और बंधा टूटने से करीब 8 हेक्टेयर और बाघाजोत गांव में 4 हेक्टेयर जमीन में किसान फसल बोने से वंचित रह गए है। नहर का पानी भरने से खेतों में लगे फसलों का नुकसान होने और बोआई न कर पाने के चलते सरयू नहर खंड-4 के एक्सईएन समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।