फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Acquisition of 58 acres of land for satellite center for Rs. 85.12 crore

85.12 करोड़ रुपये से 58 एकड़ भूमि का सेटेलाइट सेंटर के लिए अधिग्रहण

Fri, 16 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Acquisition of 58 acres of land for satellite center for Rs. 85.12 crore
बलरामपुर। बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के महादेव मिश्र गांव में 58 एकड़ जमीन पर अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का निर्माण 85.12 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। सरकार इसके लिए 20 करोड़ का बजट आवंटित भी कर चुकी है। पहले चरण में 300 बेड का चिकित्सालय छह एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। 19 एकड़ में बने संयुक्त जिला चिकित्सालय को भी इसमें शामिल किया गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में बने 100 बेड के अस्पताल को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विस्तारीकरण के तहत 100 अतिरिक्त बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। द्वितीय चरण में बहादुरापुर स्थित डीएम आवास के पास अधिग्रहीत किए गए 30 एकड़ जमीन में मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 100 सीट निर्धारित की गई है। मेडिकल कॉलेज में कुल 21 विभाग होंगे। इसमें सर्जरी, मेडिसिन, गाइनोलॉजी, कार्डियोलॉजी, आईसीयू, ट्रॉमा, एसएनसीयू, सीसीयू, आर्थोपेडिक, ईएनटी सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी तथा कैंसर के विभाग शामिल हैं। चिकित्सालय का निर्माण मार्च 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed