{"_id":"6aa193181cb03c96e205a50b","slug":"accused-arrested-for-obtaining-two-passports-using-forged-documents-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154517-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे नाम, जन्मतिथि और पता बदलकर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में श्रीदत्तगंज पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सूर्यमान उर्फ सूर्यभान गुप्ता निवासी मुजहनी महदेइया मोड़, श्रीदत्तगंज के रूप में हुई है।
क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने पहले एक नाम और विवरण के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद उसने अपने व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दूसरे नाम से नया पासपोर्ट हासिल कर लिया। मामले में उपनिरीक्षक अमर सिंह ने तीन अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2014 में सूर्यमान के नाम से पासपोर्ट संख्या एल 8651832 बनवाया था। यह पासपोर्ट नौ अप्रैल 2014 को जारी हुआ था और इसकी वैधता आठ अप्रैल 2024 तक थी। पासपोर्ट में जन्मतिथि एक जनवरी 1976, पिता का नाम सुकाईराम, माता का नाम कमला देवी, पत्नी का नाम सावित्री देवी और पता 237 मुजहनी, पोस्ट गोमधी, जनपद बलरामपुर दर्ज था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और हाईस्कूल प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेजों में अपना नाम और पता बदलकर सूर्यभान गुप्ता पुत्र सुकाईराम गुप्ता, निवासी मुजहनी महदेइया मोड़ दर्ज करा लिया। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने पासपोर्ट संख्या बी 8579253 बनवा लिया।
दूसरे पासपोर्ट में आरोपी की जन्मतिथि एक जुलाई 1978, माता का नाम विमला देवी और पत्नी का नाम सावित्री दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।