फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident injured

Balrampur News: एसयूवी ने दो ई-रिक्शाें में मारी टक्कर, दस घायल

Sat, 10 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident injured
बलरामपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पहली घटना शनिवार की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र में गोंदीपुर गांव के निकट उतरौला रोड पर हुई। उतरौला की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उतरौला जा रहे ई-रिक्शा को सामने से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी राजकुमार (41) , उसकी कुसुम (35) , बेटा विकास (11), फत्तेजोत निवासी रामधीरज (60) , श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के कांधभारी निवासी सुनीता (25), सुनीता का तीन वर्षीय बेटा अक्षय, कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश तथा बनघुसरा निवासी 34 वर्षीय हरिप्रसाद घायल हो गए। सभी घायलों को संयुृक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. एके यादव ने गंभीर रूप से घायल राजकुमार व रामधीरज को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र में हंसुआडोल गांव के निकट बौध परिपथ पर हुई। इसमें तेज रफ्तार बोलेरो ने ढाबली के किनारे खड़े ई-रिक्शा को पीछे से ठोकर मार दी। इसमें ई-रिक्शे पर सवार गिलौला बाजार निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार व ढाबली चला रहे हंसुआडोल गांव निवासी 45 वर्षीय ब्रह्मदत्त घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर ब्रह्मदत्त को बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed