{"_id":"633f164ba675ae44f651fe5f","slug":"accident-balrampur-child-dead-balrampur-news-lko651659444","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटी दूध की गाड़ी, बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटी दूध की गाड़ी, बेटी की मौत
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पुरुषोत्तमपुर गांव के पास लखनऊ से दूध लेकर पचपेड़वा जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, मां घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पचपेड़वा के सोनबरसा निवासी श्रवण कश्यप अपनी पत्नी पूजा (35), बेटी श्रृष्टि (7) तथा बेटे अनुराग (2) को साथ लेकर बीते मंगलवार की रात लखनऊ से एक दूध कंपनी की गाड़ी से पचपेड़वा जा रहे थे।
बुधवार की सुबह 6 बजे यह गाड़ी पुरुषोत्तमपुर रेलवे ब्रिज के निकट चालक को झपकी आने से पलट गई। घटना में श्रृष्टि की मौत हो गई। पूजा गंभीर रूप से घायल हैं। श्रवण तथा उनका बेटा अनुराग बाल-बाल बच गए। पूजा को सीएचसी तुलसीपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद