फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A woman returning with her husband after treatment was crushed by a dumper

Balrampur News: पति के साथ इलाज कराकर लौट रही महिला को डंपर ने कुचला

Wed, 08 Jul 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A woman returning with her husband after treatment was crushed by a dumper
फोटो-26-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज के पास घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। शहर के तुलसीपुर रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महराजगंज तराई क्षेत्र के जोरावनडीह गांव निवासी जनक लली (55) अपने पति रामसुंदर यादव के साथ बाइक से इलाज कराने शहर आई थीं। रामसुंदर डाक विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। इलाज के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तुलसीपुर रोड स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही पीछे बैठीं जनक लली सड़क पर गिर गईं और डंपर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल के शवगृह भेज दिया तथा डंपर को कब्जे में लेकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक चला रहे रामसुंदर ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

इलाज की उम्मीद लेकर निकले थे, रास्ते में उजड़ गया जीवन का साथ

बुधवार सुबह जनक लली अपने पति रामसुंदर के साथ इलाज कराने घर से निकली थीं। किसी ने नहीं सोचा था कि अस्पताल से लौटते समय यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। इलाज के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार डंपर ने उनकी खुशियां छीन लीं।

रामसुंदर की आंखों के सामने उनकी पत्नी सड़क पर गिरीं और कुछ ही क्षणों में उनकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद वह बदहवास होकर पत्नी को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां का माहौल गमगीन हो गया। वर्षों का साथ एक पल में टूट जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार इलाज के लिए निकला था, लेकिन घर लौटने से पहले ही एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की दुनिया बदल दी।

फोटो-26-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज के पास घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद

फोटो-26-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज के पास घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed