{"_id":"6900f4bab35fff2d1f0bb35b","slug":"a-wave-of-faith-surged-in-shaktipeeth-devipatan-balrampur-news-c-99-1-brp1010-135917-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शक्तिपीठ देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शक्तिपीठ देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब
Tue, 28 Oct 2025 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
पूजन करते श्रद्धालु।
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सोमवार को छह पूजन पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों भक्तों ने मां पाटेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने सुबह पांच बजे गर्भगृह में विधि-विधानपूर्वक मां की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भंडारे में निर्मित प्रसाद मां को अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया।
51 शक्तिपीठों में शामिल यह मंदिर विशेष माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहीं पर माता सती का बायां कंधा गिरा था। मनकापुर से आए श्रद्धालु दयाशंकर ने बताया कि वह हर वर्ष देवीपाटन दर्शन के लिए आते हैं और मां के आशीर्वाद से उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। आयुषी, रागिनी और पूजा ने बताया कि वे गोंडा से दर्शन करने आईं हैं।