फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A permanent bridge was not built, even a wooden bridge was uprooted

Balrampur News: पक्का पुल बना नहीं, लकड़ी का पुल भी उखाड़ डाला

Thu, 22 May 2025 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
A permanent bridge was not built, even a wooden bridge was uprooted
बलरामपुर के गुलरिहवा घाट पर टूटा लकड़ी का पुल।-संवाद
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। क्षेत्र के इटई अब्दुल्लाह में कुआनों नदी के गुलरिहवा घाट पर बने दशकों पुराने लकड़ी के पुल को वन विभाग ने उखाड़ दिया। इस पुल से ग्रामीण नदी पार करते थे, लेकिन वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए दस किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बीते पांच वर्षों से इस पुल से आने-जाने वालों से रुपयों की वसूली की जा रही थी। इसकी शिकायत की गई तो कार्रवाई के बजाय पुल ही उखाड़ दिया गया। क्षेत्र के वीरू मलिक, श्याम नारायण, सजीवन, आशीष, मनीष, प्रज्ञान ओझा आदि ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पुल की नीलामी होती थी, लेकिन लगभग पांच वर्ष से पुल की नीलामी विभाग ने नहीं की। बिना नीलामी के ही वन विभाग की मिलीभगत से कुछ स्थानीय लोग लकड़ी के पुल से नदी पार करने पर मनमानी वसूली करते थे। बताया कि पुल के उखड़ने से उन्हें अब नदी पार करने के लिए दस किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग वैकल्पिक व्यवस्था दिए जाने की मांग की है, ताकि वे आसानी से नदी पार कर सकें। सादुल्लाहनगर रेंज के रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुल पर अवैध वसूली की शिकायत पर पुल को उखाड़ा गया है। पुल काफी जर्जर था और इससे आवागमन उचित नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed