Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A melodious presentation of classical music, the audience danced to the tune of Sarangi

Balrampur News: शास्त्रीय संगीत की सुरमयी प्रस्तुति, सारंगी की धुन पर झूमे श्रोता

Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A melodious presentation of classical music, the audience danced to the tune of Sarangi
बलरामपुर के ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में सारंगी व तबले की प्रस्तुति देते कलाकार
बलरामपुर। संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके की तरफ से चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सारंगी वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राग यमन की सुरमयी धुन ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलाकार गौरी बनर्जी, पंडित किशोर बनर्जी, स्पिक मैके देवीपाटन-बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव तथा आद्या सिंह ने किया। सारंगी वादक विदुषी गौरी बनर्जी ने राग यमन से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद पंडित किशोर बनर्जी के साथ तबले पर हुई जुगलबंदी ने माहौल को और अधिक संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में अच्युतम केशवम की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कलाकार गौरी बनर्जी ने सारंगी की परंपरा और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संगीत का अत्यंत प्राचीन तार वाद्य यंत्र है, जिसकी ध्वनि मानवीय स्वर के अत्यंत निकट मानी जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रतीक तिवारी ने कलाकारों के स्वागत के साथ किया। इस अवसर पर विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश तिवारी, विमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed