{"_id":"69cff8e8525e943fc80a541c","slug":"a-leopard-killed-a-calf-in-gauridas-purwa-balrampur-news-c-99-1-brp1010-145649-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गौरीदास पुरवा में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गौरीदास पुरवा में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला
विज्ञापन
बलरामपुर के गौरीदास पुरवा में छानबीन करती वन विभाग की टीम ।-स्रोत : ग्रामीण
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास के मजरा गौरीदास पुरवा में तेंदुए ने बृहस्पतिवार रात हमला कर एक बछड़े को मार डाला। घटना के बाद आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी राजेश्वर यादव का बछड़ा घर के पास अन्य मवेशियों के साथ बंधा था। रात में तेंदुआ चुपके से बस्ती के करीब पहुंचा और बछड़े को दबोच लिया। इसके बाद वह उसे घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया और मार डाला। पशुओं की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने हांका लगाया तो तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग गया। सुबह घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने बताया कि 16 मार्च को भी तेंदुए ने एक बछिया को मार डाला था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। लोग रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब आबादी के करीब पहुंचकर मवेशियों को निशाना बना रहा है, जिससे खतरा बढ़ गया है।
एक माह में कई हमले, 12 गांवों के लोगों की उड़ी नींद
ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक माह में तेंदुआ कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। टेढ़ीप्रास गांव में एक पालतू कुत्ते के बच्चे को उठा ले गया था। गांव के पश्चिम स्थित जमधरा-धोबैनिया पहाड़ी नाले के किनारे एक छुट्टा मवेशी के अवशेष भी मिले थे। रामचरण के पालतू कुत्ते, तिलकराम के घर के सामने बंधी बछिया और रामकुमार की बकरी को भी तेंदुआ मार चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि गौरीदासपुरवा, टेढ़ीप्रास, छीटनडीह, बलिदानडीह, रंगवंशपुरवा, करौंदापुरवा, लछुआपुर और खैरहनिया सहित दर्जनभर गांवों में तेंदुए की दहशत है। गांव के राम कुमार का कहना है कि गांव के पश्चिम में धोबैनिया-जमधरा पहाड़ी नाले के किनारे स्थित पुराने खंडहर मंदिर के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की आशंका है।
विज्ञापन
टीम कर रही जांच
वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शत्रोहन लाल, क्षेत्रीय वनाधिकारी