फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A garbage disposal center will be built at a cost of 50 lakhs

Balrampur News: 50 लाख की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र

Mon, 20 Jan 2025 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A garbage disposal center will be built at a cost of 50 lakhs
बलरामपुर में एमआरएफ सेंटर के लिए चिह्नित की गई जमीन।-संवाद
बलरामपुर। शहर के कूड़े और कचरे के निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद की कवायद पूरी हो गई है। कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए 50 लाख रुपये का बजट मिला है। निर्माण के लिए भूमि भी तय कर दी गई है। इससे शहर की एक लाख आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन से तुलसीपुर रोड स्थित मेवालाल पुलिस चौकी के आगे केंद्र के निर्माण की तैयारी पूरी की गई है। केंद्र निर्माण होने से शहर में निकलने वाले 10 से 12 टन सूखे व गीले कचरे का निस्तारण हो सकेगा। कूड़ा निस्तारण केंद्र बन जाने के बाद वहां करीब 16 लाख रुपये की लागत से ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी। अधिशाषी अधिकारी लालचंद्र मौर्या ने बताया कि यह मशीन सूखे और गीले कचरे को अलग करेंगी। इसके बाद गीले कचरे को कंपोस्ट पिट में डाला जाएगा, जिससे जैविक खाद तैयार होगी और उसे किसानों को बेचा जाएगा। छह महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में स्वच्छता अभियान को तेज किया जा रहा है। सूखे कचरे का निस्तारण कराने के लिए योजना बनी है, जिसमें प्लास्टिक कचरे को अलग करके उसका दाना तैयार किया जाएगा। इसका प्रयोग सड़क निर्माण में तारकोल के स्थान पर किये जाने की तैयारी है। इससे नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed