फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A concrete bridge will be built on Jhinne Nala at a cost of Rs 8 crore.

Balrampur News: आठ करोड़ रुपये से झिन्ने नाला पर बनेगा पक्का पुल

Mon, 03 Nov 2025 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
A concrete bridge will be built on Jhinne Nala at a cost of Rs 8 crore.
बलरामपुर के झिन्ने नाला जाने वाला मार्ग ।-संवाद
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक के करीब डेढ़ लाख लोगों का आवागमन जल्द सुगम होगा। हरिहरगंज-ललिया-बरदौलिया मार्ग पर स्थित झिन्ने नाला पर सात करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये से पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। बाढ़ के दौरान 75 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। शिवपुरा, ललिया व बरदौलिया सहित कई ग्रामीण बाजार के लोगों को कारोबार करने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


हरिहरगंज से कोड़री होते हुए ललिया-बनकटवा मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण का कार्य पिछले वर्ष पूरा हुआ है। इस मार्ग पर झिन्ने नाला पर पुल न होने से बरसात के समय में लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। इससे लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी होती है। इस समस्या का निराकरण कराने के लिए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अवगत कराया। सीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को झिन्ने नाला पर पुल निर्माण कराने के लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला के अभियान से मिली सफलता
अमर उजाला की तरफ से 105 दिन का अभियान चलाया गया था। तीन जून 2025 को अमर उजाला के माई सिटी पेज नंबर दो पर डेढ़ लाख लोगों को सता रहा बाढ़ का डर शीर्षक से लीड खबर प्रकाशित की थी। खबर में झिन्ने नाला के साथ लौकहवा डिप की समस्या उठाई गई थी। एक समस्या का समाधान हो गया है। दूसरी समस्या के समाधान का लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
झिन्ने नाला पर पुल निर्माण का बजट आवंटित होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। क्षेत्रवासी सूरज द्विवेदी, सत्यदेव शुक्ल, रामानुज शुक्ल व जगदंबा प्रसाद आदि ने बताया कि बाढ़ के दौरान लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता था। झिन्ने नाला पर पुल निर्माण होने से समस्या तो दूर हो जाएगी, लेकिन लौकहवा डिप पर पुलिस निर्माण न होने से परेशानी रहेगी। इन लोगों ने लौकहवा डिप पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है।

जल्द शुरू हो जाएगा कार्य

झिन्ने नाला पर पुलिस निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। शासन से बजट भी आवंटित कर दिया गया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिससे बरसात से पहले पुल पर आवागमन चालू हो सके।
-कुमार शैलेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed