{"_id":"68051cda40dcbdb9510a7c0a","slug":"a-child-playing-on-the-road-died-after-being-hit-by-a-bike-balrampur-news-c-99-1-brp1008-124679-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क पर खेल रहे बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क पर खेल रहे बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत
Sun, 20 Apr 2025 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा/बलरामपुर। चौधरीडीह-तुलसीपुर मार्ग पर मोतीपुर कला गांव के पास सड़क पर खेल रहे बच्चे की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
हरैया के ग्राम मोतीपुर कला निवासी बालकिशुन ने बताया कि उनका आठ वर्षीय भतीजा विशाल रविवार को चौधरीडीह-तुलसीपुर मार्ग पर खेल रहा था। तभी ग्राम गनेशपुर निवासी छोटकऊ पासवान बाइक लेकर तेज रफ्तार में निकला। बाइक की टक्कर लगने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रावस्ती के सिरसिया स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विशाल की मौत हो गई। हादसे से विशाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर हादसा करने वाले बाइक सवार छोटकऊ पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)