फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A broken pipe during the construction of an overbridge caused water to enter homes

Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण में टूटी पाइप, घरों में घुसा पानी

Tue, 31 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A broken pipe during the construction of an overbridge caused water to enter homes
फोटो-18-बलरामपुर के भवनियापुर में भरा गंदा पानी ।-संवाद
तुलसीपुर। रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहे ओवरब्रिज के पिलर के लिए की गई खोदाई के दौरान जल निकासी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण भवानियापुर मोहल्ले में पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। कई दिनों से लगातार सड़कों पर जमा गंदा पानी अब घरों के अंदर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी राजाराम मौर्य, राजेश कुमार, जयंत शर्मा, अजित, शुमित आदि ने बताया कि घरों में पानी भर जाने से बच्चों और महिलाओं को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी और बदबू से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि जल्द पाइपलाइन दुरुस्त कराकर लोगों को जलभराव से राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद बताया कि रेलवे क्रॉसिंग की मुख्य सड़क से बैरागीपुरवा जाने वाले मोड़ पर खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ने तत्काल जल निगम को सूचना भी दी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed