{"_id":"684c578a33209cc8560bcfba","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-budhi-rapti-river-near-sohna-village-balrampur-news-c-99-1-brp1010-127853-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सोहना गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सोहना गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी पर बनेगा पुल
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर
बलरामपुर। पचपेड़वा के फरूहवा-सकटागढ़ मार्ग पर सोहना गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी पर पुल बनाने की तैयारी हो चुकी है। पुल न होने से क्षेत्र के 50 गांव के 35 हजार लोग बरसात में नदी पार नहीं कर पाते थे। अमर उजाला ने 12 जून के अंक में बाढ़ से 50 गांव के लोगों का आवागमन हो जाता है ठप शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को ही खबर का संज्ञान लिया और पूरी रिपोर्ट डीएम से मांगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सेतु निगम अयोध्या के अधिकारियों ने स्थिति की पड़ताल की। पता चला कि नदी पर पुल नहीं है, जिससे लोगों को दिक्कत होती है। सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल के प्रस्ताव के बारे में जानकारी की। सेतु निगम अयोध्या इकाई के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि बस्ती इकाई के माध्यम से सिद्धार्थनगर के डीएम की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। करीब 120.68 मीटर लंबे पुल का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।
अभी अनुमानित बजट 22 करोड़ प्रस्तावित है, स्वीकृति मिलने पर वास्तविक बजट का प्रस्ताव भेजा जाता है। सेतु निगम की तरफ से अमर उजाला की खबर के साथ अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। पुल का प्रस्ताव भेजे जाने से ग्रामीणों को आने वाले दिनों में समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर सीमा पर सोहना गांव है और मुख्यालय से करीब 80 किलाेमीटर दूरी पर स्थित है।