{"_id":"6813b01120ad6d8f2e071c41","slug":"998-pregnant-women-were-screened-104-were-at-high-risk-balrampur-news-c-99-1-brp1003-125354-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 998 गर्भवती की हुई जांच, 104 में उच्च जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 998 गर्भवती की हुई जांच, 104 में उच्च जोखिम
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में महिला की जांच करते चिकित्सक।-संवाद
बलरामपुर। दो जिला चिकित्सालय सहित 12 अस्पतालों में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का आयोजन किया गया। पीएमएसएमए दिवस पर 998 गर्भवती की जांच की गई, जिसमें से 104 गर्भवती में उच्च जोखिम मिला। 182 गर्भवती की मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई।
जिला महिला अस्पताल में डॉ. पीके मिश्र व जिला संयुक्त अस्पताल में डॉ. अजय लक्ष्मी ने गर्भवती की जांच की। चिकित्सकों ने उच्च जोखिम युक्त वाली गर्भवती को खानपान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। नियमित जांच कराने के लिए परिजनों को कहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सीएचसी शिवपुरा का निरीक्षण किया। अस्पताल में गर्भवती के जांच संबंधित जानकारी ली। कहा कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
क्षेत्र की सभी गर्भवती को चिह्नित करके उनका संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए। शिवपुरा में 39 गर्भवती की जांच की गई थी। नौ गर्भवती की टीटी जांच, 36 की हीमोग्लोबिन व 30 की यूरिन जांच की गई थी। इस अवसर पर डॉ. एके चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय व डॉ. अभिषेक आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक 11 गर्भवती की जांच की गई थी। सीएमओ ने सभी गर्भवती की प्रसव पूर्व समस्त जांच हर हाल में कराने का निर्देश दिया। उच्च जोखिम युक्त वाली गर्भवती की पहचान कर उनका विशेष ध्यान देने की बात कही। उच्च जोखिम युक्त वाली गर्भवती की विशेष देखभाल करने मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।