फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   एक सदी बाद शहर को मिलेगा सीवर लाइन का तोहफा

एक सदी बाद शहर को मिलेगा सीवर लाइन का तोहफा

Sun, 03 Feb 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक सदी बाद शहर को मिलेगा सीवर लाइन का तोहफा
बलरामपुर शहर को मिलेगा सीवर लाइन का तोहफा
विज्ञापन


बलरामपुर। करीब डेढ़ सदी पुराने बलरामपुर शहर में अब लोगों को जलभराव व गंदगी से मुक्ति मिलेगी। सरकार ने शहर में सीवर लाइन बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

सीवर लाइन के लिए 166 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सीवर लाइन के सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। बजट की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बलरामपुर शहर बलरामपुर राज परिवार द्वारा करीब डेढ़ सदी पूर्व बसाया गया था। शहर का कुल क्षेत्रफल करीब 36 वर्ग किलोमीटर है। शहर में कुल 25 वार्ड हैं। वर्तमान समय में शहर की कुल आबादी सवा लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जलनिकासी के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जो नाले व नालियां बनवाई है वह आए दिन चोक रहती हैं। सीवर लाइन न होने के कारण पूरे शहर को जलभराव व गंदगी से जूझना पड़ रहा है।

शहर में सीवर लाइन बनाने की मांग गत कई वर्षों से की जा रही थी। शहरवासियों की मांग पर प्रशासन ने शहर में सीवर लाइन बिछाने की कवायद शुरु कर दी है। अब शहर में सीवर लाइन बनाने की जिम्मेदारी जलनिगम को सौंपी गई है। जल निगम ने सीवर लाइन के लिए 166 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

शहर के जिन इलाकों में सीवर लाइन बननी है उन इलाकों में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सीवर लाइन बनने से शहर की कुल सवा लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा। सीवर लाइन बनने के बाद शहर में स्वच्छता मिशन को भी काफी मदद मिलेगी।


-शहर में सीवर लाइन बनाने का प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने तैयार किया है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में सीवर लाइन के लिए 166 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट को मंजूरी मिलते ही काम शुरु करा दिया जाएगा।

पवन कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed