{"_id":"6adba42f0cda72eac209189f","slug":"10-buses-will-run-to-lakhimpur-for-up-pet-candidates-balrampur-news-c-99-1-brp1003-156754-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूपी पीईटी अभ्यर्थियों के लिए लखीमपुर तक चलेंगी 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूपी पीईटी अभ्यर्थियों के लिए लखीमपुर तक चलेंगी 10 बसें
Fri, 23 Oct 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर में स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (यूपी पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। जिले के अधिकांश अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र लखीमपुर खीरी जनपद में बनाया गया है। ऐसे में बलरामपुर डिपो से लखीमपुर तक 10 बसों का संचालन किया जाएगा। इस बार यूपी पीईटी परीक्षा 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी।
जिले से करीब पांच हजार अभ्यर्थी तीन दिनों में लखीमपुर परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बसों का संचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष बसों के चलने से अभ्यर्थियों को पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। साथ ही परीक्षा के दौरान निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम हो सकती है। बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। बस संचालन के संबंध में कोई भी जानकारी डिपो से ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बलरामपुर से लखीमपुर की दूरी 206 किलोमीटर है और 287 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क बनाया गया है। अभ्यर्थी विवेक यादव, देवेश कुमार, शोभित पाठक व मनोज ने बताया कि उनका 25 अक्तूबर को पहली पाली में परीक्षा है। इसलिए वह लोग शनिवार की शाम को ही बस से लखीमपुर जाएंगे।
इस समय पर संचालित होंगी बसें
बलरामपुर डिपो से लखीमपुर होते हुए दिल्ली तक प्राय: पांच बसों का संचालन नियमित होता है। यदि अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती है तो पांच अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा। बलरामपुर डिपो से दोपहर 12:30 बजे, 1:30 बजे, 2:30 बजे, शाम 4:00 बजे व 5:30 बजे बस प्रस्थान करेगी। इसके अलावा पांच स्पेशल बसों का संचालन अभ्यर्थियों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर