फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A damaged trailer was stolen; the court's intervention was required to get a report filed

Balrampur News: खराब ट्रेलर हुआ चोरी, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की लेनी पड़ी मदद

Fri, 23 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A damaged trailer was stolen; the court's intervention was required to get a report filed
बलरामपुर। गोंडा रोड स्थित जंगल कार्यालय के पास तकनीकी खराबी के कारण खड़ा किया गया ट्रेलर संदिग्ध हालात में गायब हो गया। वाहन मालिक का कहना है कि थाने के चक्कर लगाने और पुलिस अधीक्षक को डाक से सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरापुर परसाद निवासी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उनका ट्रेलर 24 जनवरी 2026 की रात गोंडा रोड से तुलसीपुर की ओर भाड़े पर जा रहा था। जंगल कार्यालय के पास वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। चालक योगेंद्र प्रसाद ने वाहन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह मिस्त्री की तलाश में शहर की ओर चला गया। रात अधिक होने के कारण मिस्त्री नहीं मिला। खाना खाने के बाद चालक जब वापस लौटा तो मौके से ट्रेलर गायब था। उसने आसपास तलाश की, लेकिन वाहन का पता नहीं चला। इसकी सूचना वाहन मालिक को दी गई। दिनेश शुक्ला का कहना है कि उन्होंने अगले दिन कोतवाली देहात में लिखित शिकायत दी। तीन दिन बाद दोबारा थाने पहुंचने पर भी वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिली। उन्होंने नौ फरवरी को पुलिस अधीक्षक को भी डाक से शिकायत भेजी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर 12 मार्च को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed