फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Identification of eligible beneficiaries for the mega legal aid camp has begun

Balrampur News: मेगा विधिक सहायता शिविर के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान शुरू

Fri, 23 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Identification of eligible beneficiaries for the mega legal aid camp has begun
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी एक नवंबर को तुलसीपुर के सभागार में प्रस्तावित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए लघु शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को विधिक सहायता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि शिविर में पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। लोगों को निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, विधिक अधिकारों और कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। लोगों को एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने तथा पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों सहित प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक न्याय और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में मेगा शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed