{"_id":"647395d9c4c94418440e16d6","slug":"892-students-gave-vocational-course-exam-balrampur-news-c-13-1-260146-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 892 छात्र-छात्राओं ने दी वोकेशनल कोर्स की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 892 छात्र-छात्राओं ने दी वोकेशनल कोर्स की परीक्षा
Sun, 28 May 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की परीक्षा देते विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में रविवार को स्नातक की पढ़ाई कर रहे सभी विद्यार्थियों की वोकेशनल कोर्स की परीक्षा कराई गई। दो पालियों में 892 छात्र-छात्राओं ने लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा दी। प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर के लिए 12 व चतुर्थ सेमेस्टर के लिए 20 व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल कोर्स) संचालित हैं। 26 मई से वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं चल रही हैं। बताया कि स्नातक की पढ़ाई कर रहे सभी छात्र-छात्राओं का इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
सह परीक्षा प्रभारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से प्रथम पाली की परीक्षा हुई। इसमें द्वितीय सेमेस्टर के 405 विद्यार्थियों ने म्यूजिक, योग और कुकरी विषय की परीक्षा दी। अपराह्न साढ़े तीन बजे से द्वितीय पाली की परीक्षा में 487 छात्र-छात्राओं ने योग, आपदा प्रबंधन, ब्यूटीशियन, लीगल सर्विस असिस्टेंट और सिलाई एवं कढ़ाई विषय की परीक्षा दी।