{"_id":"667460598efd0ccdf7003880","slug":"80-electric-poles-broken-due-to-strong-storm-crisis-in-350-villages-balrampur-news-c-99-1-brp1002-110885-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज आंधी से 80 बिजली के खंभे टूटे, 350 गांवों में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज आंधी से 80 बिजली के खंभे टूटे, 350 गांवों में संकट
Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तेज आंधी का जिलेभर में सबसे ज्यादा असर बिजली पर पड़ा। तुलसीपुर व उतरौला तहसील क्षेत्र के करीब 350 गांवों में बिजली का संकट खड़ा हो गया है। इन क्षेत्रों में करीब 80 बिजली के खंभे टूट गए हैं। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए कर्मियों को लगाया गया है।
विद्युत उपकेंद्र महाराजगंज के रामनगर गांव के पास 11 हजार लाइन पर बांस की कोठी गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित है। पावर सब स्टेशन तुलसीपुर के अंतर्गत पिपरहवा,भंगहा कला, मदरहवा, अर्जुनपुर, प्रेमनगर, पूरनपुर, बेलीखूर्द, बनकटवा, आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। उपखंड तुलसीपुर के कोयलाबास फीडर स्थित पिपरा, प्रतापपुर, लौकीखुर्द, पिपरी, नेवलगढ़, जनकपुर, बालापुर, जरवा, भगवानपुर, रतनपुर, झिंगहा सहित अन्य गांवों में बिजली संकट से लोग परेशान है। गैसड़ी में करीब दो दर्जन बिजली के खंभे टूट गए हैं। जमगढ़वा, मझौली, सुंगाव, गैसडी स्टेशन रोड,नूर पब्लिक स्कूल गैसड़ी, डालपुर, लालपुर, बंजरिया, सुगांव ,भोजपुर थारू में दो दर्जन बिजली के खंभे टूट गए हैं। इसके अतिरिक्त तुलसीपुर, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, उतरौला इलाके में बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बिजली की आवाजाही लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं थी। अधीक्षण अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।