{"_id":"60a693b48ebc3e29c11b2fbd","slug":"78-positives-including-three-ssb-jawans-balrampur-news-lko5788579105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के तीन जवानों सहित 78 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के तीन जवानों सहित 78 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जिले में 78 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 78 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मलगहिया पचपेड़वा में एसएसबी के तीन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर के सेवराही व गैसड़ी के चमरबोझिया में चार-चार तथा गैड़ास बुजुर्ग के रेनुआ, गैसड़ी के सेमरी एवं तुलसीपुर के मधनगर में तीन-तीन व्यक्ति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 7116 हो गई है। 5849 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 119 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1148 हैं।