{"_id":"6a8dcf25195397f766089e03","slug":"75-teachers-and-shiksha-mitras-found-absent-during-inspection-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153845-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 75 शिक्षक और शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 75 शिक्षक और शिक्षामित्र
Tue, 25 Aug 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षिक व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने 21 जुलाई से 23 अगस्त तक नौ शिक्षा क्षेत्रों के 76 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 75 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड होने के बाद उसके अनुश्रवण में तीन प्रधानाध्यापक, 26 सहायक अध्यापक, 39 शिक्षामित्र और सात अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। विभाग ने सभी संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए जरूरी है। निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानना है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।