{"_id":"5c12a57142c7925d643d37c0","slug":"71544725873-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। गैसड़ी बाजार के रामलीला मैदान में गुरुवार को तीन दिवसीय दंगल का शुभारंभ हुआ। तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शकों से खचाखच भरा मैदान गूंजता रहा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने दंगल का शुभारंभ कराया।
पहले दिन पहली कुश्ती नेपाल देश के जुगनी थापा व सतना मध्य प्रदेश के भीम पहलवान के बीच हुई। नेपाल जुगनी थापा पहलवान ने ब्रम्ह फांस दांव मारकर जीत हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला मोंटी पहलवान पंजाब और असलम पहलवान बनारस के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में असलम पहलवान ने मोंटी पहलवान को चित कर बाजी मार ली।
तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश के राजू पहलवान व नेपाल के जुगनी थापा के बीच हुआ। इस कुश्ती में भी जुगनी थापा विजयी रहे। जुगनी ने राजू को चित कर दिया। चौथी कुश्ती जुगनी थापा व असलम पहलवान बनारस के बीच हुआ। चौथी कुश्ती टक्कर की रही।
विज्ञापन
काफी देर बाद भी दोनों पहलवानों के बीच कोई फैसला नहीं हो सका। आयोजक लालजी जायसवाल, नवीन विक्रम सिंह, राजन तिवारी, सुशील वर्मा, डीपी भारती व रवि आदि ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले दंगल में देश-विदेश के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।