फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   70 thousand workers got maintenance allowance

जिले में करीब 70 हजार श्रमिकों को मिला भरण-पोषण भत्ता

Mon, 03 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
70 thousand workers got maintenance allowance
बलरामपुर। सोमवार को प्रदेश सरकार की तरफ से जिले के 79801 असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं निर्माण श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ते के रूप में एक हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर की गई। सभी लोगों को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से दो महीने की धनराशि दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह आयोजित कर श्रमिक बेटियों को साइकिल भी वितरित की गई।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है। इसीक्रम में प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को 500 रुपए प्रति माह भरण पोषण भत्ता देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ईमानदारी से पहुंचाई जा रही है। पहले पिछली सरकारों में लाभार्थियों को भेजे जाने वाले 100 रुपये में से उन्हें केवल 15 रुपये ही मिलते थे। बीच का पैसा बिचौलिए बंदरबांट कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास ने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस अवसर पर एडीएम राम अभिलाष तथा श्रम विभाग के तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed