{"_id":"5eb577798ebc3e9030600403","slug":"67-samples-sent-to-lucknow-for-test-balrampur-news-lko520752546","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए लखनऊ भेजे गए 67 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए लखनऊ भेजे गए 67 सैंपल
विज्ञापन
जांच के लिए लखनऊ भेजे गए 67 सैंपल
बलरामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 67 सैंपल संग्रहित कर लखनऊ भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अब तक जांच के लिए भेजे गए 732 सैंपल में से 619 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। 617 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव एवं दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। छह मई को कारोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति का इलाज गोंडा के एल-1 हॉस्पिटल में चल रहा है।
सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में अब तक 24010 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन और 4716 व्यक्तियों को सेंटर क्वारंटीन किया गया है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों में से 22541 लोग क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद मुक्त हो गए हैं। इसी तरह सेंटर क्वारंटीन किए गए लोगों में से 1296 लोग क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर चुके हैं।