फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   67 lakh ballot papers will be used in panchayat elections

पंचायत चुनाव में प्रयोग होंगे 67 लाख बैलेट पेपर

Tue, 16 Feb 2021 07:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
67 lakh ballot papers will be used in panchayat elections
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। गांवों के चौपाल में बिसात बिछने लगी है। ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक कुर्सी को हथियाने का गुणा गणित शुरू हो चुका है। इस बार पंचायत चुनाव में 67.79 लाख बैलेट पेपर प्रयोग किए जाएंगे। चुनाव कराने के लिए 8322 मतपेटिकाएं तैयार कराई जा रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 16.40 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आरक्षण प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव का घमासान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के नौ ब्लॉकों में 16 लाख 40 हजार 124 मतदाता वोटिंग करेंगे। सदर ब्लॉक के 116 ग्राम पंचायतों में इस बार सबसे अधिक करीब दो लाख 47 हजार और गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के 42 ग्राम पंचायतों में सबसे कम करीब एक लाख 27 हजार वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा के 110 ग्राम पंचायतों में दो लाख 13 हजार, तुलसीपुर ब्लॉक के 100 ग्राम पंचायतों में दो लाख नौ हजार, गैसड़ी ब्लॉक के 115 ग्राम पंचायतों में एक लाख 96 हजार, पचपेड़वा ब्लॉक के 101 ग्राम पंचायतों में एक लाख 77 हजार, उतरौला ब्लॉक के 65 ग्राम पंचायतों में एक लाख 34 हजार, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के 70 ग्राम पंचायतों में एक लाख 46 हजार और रेहरा बाजार ब्लॉक के 81 ग्राम पंचायतों में एक लाख 88 हजार वोटर अपने मताधिकार का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत को पूरी तरीके से और एक ग्राम पंचायत के तीन वार्डों को नगर में शामिल किया गया है जिसके चलते सीटों की संख्या में मामूली अंतर आया है। ग्राम पंचायतों की संख्या 801 से घटकर 800 हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य सीटों की संख्या भी 10053 से घटकर 10038 हो गई है। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत के सीटों में भी कमी आई है। बीडीसी सदस्य के 997 की जगह इस बार 993 सीटों पर क्षेत्र पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य की सीटें यथावत हैं। पिछले चुनाव में जितनी संख्या थी उतनी ही 40 सीटें हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 67.79 लाख बैलेट मतपत्रों का इंतजाम किया गया है। नई दिल्ली से 64.89 लाख और लखनऊ से 2.90 लाख बैलेट मतपत्र मंगाए गए हैं।
जिले में 800 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों पर 14 लाख चार हजार 600, 10038 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 16 लाख 97 हजार 800, 993 बीडीसी पदों के लिए 16 लाख 96 हजार 300 और 40 डीडीसी पदों के लिए 16 लाख 89 हजार 900 बैलेट मतपत्रों का चुनाव कराने में प्रयोग किया जाएगा। जिले में 934 मतदान केंद्रों के 2524 मतदेय स्थलों पर वोटिंग कराने के लिए 7572 मतपेटिकाएं प्रयोग की जाएंगी। 10 प्रतिशत संख्या बढ़ाकर 8,322 मतपेटिकाओं की साफ-सफाई डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से कराई जा रही है।

पंचायत चुनाव कराने की हो रही तैयारियां
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को कराने की तैयारियां की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों व पोलिंग बूथों को बढ़ाने की प्रक्रिया पूर कर ली गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करा दिया गया है। बैलेट पेपर का इंतजाम करा लिया गया है। मतपत्रों को रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में बैलेट बाक्स तैयार कराए जा रहे हैं। 15 मार्च तक ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। - श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed