फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   65-year-old woman dies in bull attack

Balrampur News: सांड़ के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत

Sun, 22 Sep 2024 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
65-year-old woman dies in bull attack
जरवा (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झिंगहा गांव में रविवार की सुबह सांड़ के हमले से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कई लोगों पर साड़ हमला कर चुका है। क्षेत्र के लोगों ने साड़ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरीश मिश्र ने बताया कि साड़ छांगुर की पशुशाला में बैठा था। उनकी पत्नी सूरसता (65) डिब्बा उठाने पशुशाला में गई थीं। साड़ ने उनपर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से सूरसता की मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान का कहना है कि साड़ अब तक 12 लोगों को घायल कर चुका है। कुछ दिन पहले एक सिपाही पर भी हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीण ननकुन, संतोष कमलापुरी, भोला व अर्जुन आदि ने सांड़ को पकड़वाकर जंगल में छोड़े जाने की मांग की है। कोतवाली जरवा के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजन शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए तैयार नहीं है। गैसड़ी ब्लाॅक के बीडीओ अवनींद्र पांडेय ने बताया कि सांड़ को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed