{"_id":"67e4352ddea7c86e680f9913","slug":"649-examiners-evaluated-8008-copies-balrampur-news-c-99-1-slko1019-123099-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 649 परीक्षकों ने 8008 काॅपियों का किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 649 परीक्षकों ने 8008 काॅपियों का किया मूल्यांकन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन के आठवें दिन बुधवार को दो केंद्रों पर 649 परीक्षकों ने 8008 काॅपियों का मूल्यांकन किया, 329 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन कार्य की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की गई।
डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज में 331 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की 3788 काॅपियों का मूल्यांकन किया। केंद्र पर 158 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की सभी काॅपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में 318 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 406 तथा इंटरमीडिएट की 3814 काॅपियों का मूल्यांकन किया, यहां 171 परीक्षक अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल की 3192 तथा इंटरमीडिएट की 9172 काॅपियों का मूल्यांकन शेष बचा है। 28 मार्च तक सभी काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा।