{"_id":"5999c0a94f1c1b4f588b46ba","slug":"61503248553-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 6 एसएचओ की नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 6 एसएचओ की नई तैनाती
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 6 एसएचओ की नई तैनाती
- एसपी ने किया व्यापक फेरबदल
बलरामपुर। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी ने रविवार को दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है। 6 थानों में नई तैनाती की गई है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पचपेड़वा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय तथा ललिया थानाध्यक्ष एसके शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लाइन में तैनात देवेंद पांडेय को ललिया थानाध्यक्ष तथा संतोष कुमार सिंह को पचपेड़वा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नगर कोतवाल आरएस तिवारी को महराजगंज तराई थाने का इंचार्ज बनाया गया है। महराजगंज में तैनात डॉ. उपेंद्र राय को जरवा कोतवाल बनाया गया है। हरैया थानाध्यक्ष गंगेश शुक्ला को नगर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। जरवा कोतवाल रहे एसके यादव को हरैया थाने की कमान दी गई है। ब्यूरो