फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   535 youth of the district will run in another district to become constable

Balrampur News: सिपाही बनने के लिए दूसरे जिले में दौड़ लगाएंगे जिले के 535 युवा

Mon, 03 Feb 2025 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
535 youth of the district will run in another district to become constable
बलरामपुर। सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में जिले के 535 युवा शामिल होंगे। दौड़ का आयोजन विभिन्न जिलों में 10 फरवरी से शुरू होना है। बलरामपुर में पीएसी वाहिनी न होने से दौड़ परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया गया है। ऐसे में यहां के अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में दमखम दिखाना होगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बीते दिनों शारीरिक मानक परीक्षा और अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 535 अभ्यर्थी सफल हो चुके हैं। दो चरणों में होने वाली दौड़ परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर प्रवेशपत्र भी जारी किए जा रहे हैं। पहले चरण की दौड़ के लिए सोमवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसमें अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है तो वह हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर जानकारी कर सकते हैं। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया भी निर्धारित कर दी है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि जिले में शारीरिक मानक परीक्षा और अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जानी थी, जिसे पूरा करके रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा चुकी है। अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र में ही परीक्षा केंद्र की जानकारी हो सकेगी। प्रवेशपत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड किया जाना है। किसी तरह की दिक्कत के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। जिले में दौड़ प्रतियोगिता नहीं होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक व्यवस्था से होगी परीक्षा
दौड़ परीक्षा में सीसीटीवी और बायोमीट्रिक सिस्टम का प्रयोग होगा। सफल एवं असफल अभ्यर्थियों की सूची चयन समिति के सदस्यों के संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर जारी होगी। परीक्षा का परिणाम दिन की समाप्ति पर सूचना पट पर प्रदर्शित हो जाएगा। दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को अपने प्रवेशपत्र, मूल पहचानपत्र, मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी नियत तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहने में असफल रहता है, तो वह समिति को वजह बताते हुए प्रत्यावेदन दे सकता है। प्रत्यावेदन उसे खुद अथवा किसी प्रतिनिधि के जरिए देना होगा। डाक, ई-मेल अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजा गया प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। समिति उसे किसी अन्य दिन परीक्षा के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed