फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   533 objections against reservation

आरक्षण के खिलाफ आईं 533 आपत्तियां

Tue, 23 Mar 2021 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
533 objections against reservation
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण के खिलाफ दो दिनों में 533 आपत्तियां दाखिल कराई गई हैं। 24 से 25 मार्च तक विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में जिले के सभी 9 ब्लॉकों से आरक्षण के खिलाफ प्राप्त होने वाली आपत्तियां संकलित की जाएंगी और डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की तरफ से उनका निपटारा कराया जाएगा। 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन करके शासन को सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने मंगलवार को बताया कि सीडीओ रिया केजरीवाल की निगरानी में शासन स्तर से गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्राप्त होने वाली दावे व आपत्तियों का निपटारा कराया जाएगा। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव के सभी सीटों के आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन होने के बाद से अब तक कुल 533 आपत्तियां दर्ज कराई गई है। पहले दिन ग्राम प्रधान पद पर जिले के सभी 9 ब्लॉकों से 239 आपत्तियां आई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सीट पर 11 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक प्रमुख पद पर अभी तक केवल एक आपत्ति है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर चार आपत्तियां दर्ज कराई गई है। दूसरे दिन ग्राम प्रधान पद पर 250, क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 11 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 17 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। अब तक ग्राम प्रधान पद पर 489, क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 15 और जिला पंचायत सदस्य सीट पर कुल 28 आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में संकलित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ब्लाकों से प्राप्त होने वाले आपत्तियों का 24 मार्च को संकलन कराया जाएगा और 25 मार्च तक आपत्तियों का जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति से परीक्षण व निस्तारण कराकर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को आरक्षण व आवंटन सूची का अंतिम प्रकाशन करके पंचायती राज निदेशालय को सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed