{"_id":"6ac28f32dd025687390c3c2e","slug":"500-durga-idols-will-be-installed-in-the-gasri-area-balrampur-news-c-99-1-brp1010-155849-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैसड़ी क्षेत्र में स्थापित होंगी 500 दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैसड़ी क्षेत्र में स्थापित होंगी 500 दुर्गा प्रतिमाएं
Sun, 04 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के गैसड़ी में आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक व अन्य।-संवाद
गैसड़ी। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बताया कि पहले क्षेत्र में करीब 142 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर लगभग 500 हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपराओं को कायम रखा जाएगा और प्रतिमाओं का विसर्जन परंपरागत तरीके से किया जाएगा।
नगर पंचायत पचपेड़वा स्थित लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी दुर्गा पूजा समितियों को आवश्यक विवरण से संबंधित प्रपत्र भरकर संबंधित अधिकारियों के पास जमा करने का सुझाव दिया गया।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज कुमार तिवारी, गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह शक्ति, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गैसड़ी प्रिंस वर्मा, पम्मी सिंह, गुड्डू सिंह, रामकेवल यादव और रामदीन वर्मा समेत बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।